रायपुर
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की ओर से गोपाल प्रसाद साहू, प्रांतीय संयोजक छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ, रवि गड़पाले अध्यक्ष, छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ, दिनेश शर्मा, समन्वयक, छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ, नीलू ओगरे, कार्यकारी अध्यक्ष, (म.वि.) छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ, राजेन्द्र कुमार लावत्रे, अध्यक्ष, छ.ग. वैकल्पिक वेक्सीन वितरण कार्यकर्ता संघ, सुनील सोनकर, अध्यक्ष, छ.ग. विश्वविद्यालय अनियमित कर्मचारी संघ, मनोज कुमार भारद्वाज, प्रवक्ता, छ.ग. प्रशिक्षित गौ सेवक, मदन प्रधान, उपाध्यक्ष,छ.ग. विश्वविद्यालय अनियमित कर्मचारी संघ, सुनीता मिरी, सचिव, छ.ग. रसोईया संघ, मेघनाथ साहू, अध्यक्ष, छ.ग. ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ के द्वारा अपनी 04 सूत्रीय मांग (1) समस्त अनियमित कर्मचारी / अधिकारियों को नियमित करने (2) विगत वर्षों से निकाले गए / छंटनी किये गए अनियमित कर्मचारियों को बहाल कर छंटनी पर रोक लगाने (3) अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने तथा (4) शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग ठेका / प्रथा को पूर्णतः समाप्त कर कर्मचारियों का समायोजन किये जाने के संबंध में दिनांक 07 सितम्बर, 2022 को आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया।















