बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय दत्त की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके स्टाइल पर लाखों लोग फिदा है। हालांकि, फिल्मों के अलावा संजय अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बने रहते हैं। कुछ वक्त पहले उन्हें कैंसर हो गया था। जिसके बाद साल 2020 में उन्होंने इसे मात दे दी। इसके बाद ही उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन अब संजय दत्त की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी। दरअसल, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी और परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मान्यता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के स्क्रीनशॉट्स अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संजय दत्त अपने बेटे शहरान के साथ वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों छड़ी के सहारे चलते दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त और उनके बेटे शहरान दोनों लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने कैप्शन में लिखा, पिता और बेटे दोनों एक ही राह पर हैं। इस दौरान तस्वीरों में संजय व्हाइट पैंट और ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बेटे शहरान यलो टीशर्ट के साथ व्हाइट कलर के शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में संजय दत्त को बैडमिंटन खेलते वक्त एड़ी में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। वहीं, उनके बेटे को भी पैर में चोट लगी हुई थी। पिछले हफ्ते ही उनका प्लास्टर हटा है। ऐसे में अब दोनों छड़ी के सहारे चल रहे हैं। संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘शमशेरा’ रिलीज हो सकती हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार यश और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय विलेन का रोल निभा रहे हैं। वहीं, ‘शमशेरा’ में उनके साथ रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में हैं।
RECENT NEWS
रायसेन कृषि मेले में जाने से किसान पुत्र को रोका : जीतू पटवारी
भोपाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। raisen krishi : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कृषि मेला चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...
हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026। Nari Shakti Vandan Sammelan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'नारी...
ओडिशा: सुदर्शन पटनायक ने 20 फीट की रेत कलाकृति बनाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि...
भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। odisha sudarshan patanaayak : पद्म पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के पुरी...
IPL 2026 MI vs RCB: वानखेड़े में बैंगलोर ने मुंबई को 18 रनों से...
खेल: 12 अप्रैल 2026: IPL 2026 MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए...
बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का...
रायपुर, 12 अप्रैल 2026: Budget Quest 2026 Mock Parliament: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय...















