संघर्ष के बदौलत मिलेगा सम्मान और अधिकार: राजकुमार संकल्प

उत्तर प्रदेश(चंदौली)/अजय प्रताप सिंह

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान खड़े होकर राष्ट्रगान करते देववंशी पटवा समाज के लोग चंदौली। स्वतंत्रता के 76 वें वर्षगांठ पर भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। लेकिन विडम्बना है कि 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी देववंशी पटवा समाज को सामाजिक पहचान तक नही मिल पाया। IMG 20220818 WA0284

जब तक एकजुटता के साथ संघर्ष नही होगा सम्मान और अधिकार मिलना संभव नही है। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि राजकुमार देववंशी राष्ट्रीय महामंत्री देववंशी पटवा समाज ने सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर संगठन के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादूर पटवा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन का विस्तार किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार देववंशी ने कहा कि शिक्षा व व्यवसाय के साथ राजनीतिक पहचान जरूरी है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि देववंशी पटवा समाज सबका हित सबका सम्मान चाहता है।

जरूरत है सभी लोग बगैर मनभेद और मतभेद किये समाज की उत्थान के बारे में सोचे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादूर पटवा के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सामाजिक और राजनीतिक पहचान का संकल्प दोहराया। इसके पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के सिंह देववंशी ने चंदौली विनोद पटवा, बलिया शिव जी पटवा और गाजीपुर के खटाई लाल पटवा को जिलाध्यक्ष मनोनित करते हुए सम्मानित किया।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद देववंशी के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष प्रमोद देववंशी,महामंत्री विरेन्द्र देववंशी ने सभी अतिथियों को मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी विजय बहादूर पटवा,संरक्षक सुरेश पटवा, ईश्वर दयाल पटवा, डा. योगेन्द्र पटवा, विक्रम देववंशी, कपिल मुनी देववंशी, प्रतीक देववंशी, आनंदी पटवा, पुरूषोत्तम पटवा, प्रदीप पटवा, सूरज पटवा, नयन देववंशी, सूखादेवी, आकाश देववंशी, उमा देववंशी,ओमप्रकाश देववंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।