रायपुर
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 1 जुलाई 2022 को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ की राज्यपाल एक विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया उइके शामिल होगी। 28 जून मंगलवार को कार्यक्रम से सम्बंधित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी कुलपति एस.के.सिंह, मनोज सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, हर्ष गौतम ने दी । पत्रकार वार्ता रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर में रखी गई थी ।
प्रथाम दीक्षांत समारोह श्री रावतपुरा सरकार विश्वाविद्यालय के कुलाधिपति श्री रावतपुरा महाराज जी के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय परिसर के गोविंदा कल्याण मण्डपम में आयोजित किया जायेगा ।
इस समारोह में मुख्य अतिथि केंद्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि खाद्य,उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास मंहत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा की डॉ.प्रेम सिंह टेकाम, संध्या राय सांसद भिण्ड, सुनील कुमार सोनी सांसद रायपुर उपस्थित रहेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम दीक्षांत समारोह में पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन, पदमश्री वैद्य राजेश कोटेचा (सेनानिवृत्त न्यायधीश), अशोक भूषण, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मानद उपाधि प्रदान की जायेगी।
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों और विशेष कर उपाधि के लिए प्रतीक्षारत छात्रों में अधिक उत्साह देखी जा रहीं हैं। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2018, 2019, एवं 2020 में अध्यनरत छात्रों को उपाधियों दी जायेंगी, जिसमें 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक दिए जायेंगे।
















