श्री कृष्ण राधा की निकलेगी भव्य शोभायात्रा:- संतोष यादव

रायपुर।

युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज रायपुर राज के नेतृत्व में और अध्यक्ष,संतोष यादव ,महासचिव मनीराम यादव, कोषाध्यक्ष शोभा यादव सहित समस्त पदाधिकारियों राज अंतर्गत समस्त पार,महानगर रायपुर इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के सानिध्य में और समस्त यादव ठेठवार समाज रायपुर राज की उपस्थिति में यदुकुल आराध्य यदुकुल शिरोमणी, इष्ट देव जगतगुरु भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव प्रथम बार राजधानी में रविवार 21 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे यादव ठेठवार समाज *राज मुख्यालय महादेव घाट से रायपुरा चौक से वापसी महादेव घाट मुख्यालय तक सांसस्कृतिक पोशाक राउत नाचा* *के साथ* *श्रीराधा -कृष्ण को रथ पर लेकर विशाल शोभा यात्रा* किया जाएगा।
श्रीराधा_कृष्ण और ग्वाल बाल बनकर आएंगे उसे विशेष उपहार दिया जाएगा
दही लूट और मटकीफोड प्रतियोगिता रखा गया है। जिसमे रायपुर राज अंतर्गत र जिला निकटवर्ती जिला दुर्ग और बलोदाबाजार का कुछ हिस्सा आता है। वही संतोष यदु राज अध्यक्ष ने बताया कि समाज के लोग बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और उसी दिन राधा कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा । उक्त जानकारी महेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज रायपुर राज ने दी।