मुंबई
महाराष्ट्र में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने जहर पी लिया जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। व्यक्ति की पहचान सुभाष जाधव के तौर पर हुई है और उसकी उम्र 48 साल की थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने सचिवालय के बाहर जहरील पदार्थ पी लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। व्यक्ति पुणे के अंबेगांव का रहने वाला था।
सुभाष जाधव साउथ मुंबई अधिकारियों से मिलने आया था। दरअसल उसका जमीन का एक विवाद चल रहा था। लेकिन कोरोना के नियमों के चलते व्यक्ति को सचिवालय के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद व्यक्ति ने सचिवालय के बाहर जहर पी लिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे जीटी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया शुरुआती जांच में पता लगा है कि जाधव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित था।














