रायपुर
शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस पर पेंशनबाड़ा विवेकानंद नगर काम्प्लेक्स स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष राजधानीवासियों की ओर से महापौर एजाज ढेबर ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद पंकज छत्तीसगढ़ के न केवल पूरे देश के गौरव पुरुष थे।
इस दौरान महापौर ने कहा कि रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम न केवल छत्तीसगढ़ महतारी के माटी पुत्र हैं, बल्कि वे पूरे राष्ट्र के गौरव पुरुष हैं। शहीद पंकज विक्रम श्रीलंका में भारत की शान्ति सेना के लिये आतंकवाद के खिलाफ हुए युद्ध में देश की आन बान शान के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। राजधानी के सपूत शहीद पंकज विक्रम की देश के लिए दी गई शहादत को सदैव नमन किया जाता रहेगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष सुन्दर जोगी, निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव,कैप्टन अनुराग तिवारी, शहीद पंकज विक्रम के भाई कैप्टन नीरज विक्रम, परिवारजन नीरा डोंगरे, सुनील डोंगरे, लीना छाबड़ा, सामाजिक कार्यकत्र्ता संतोष तिवारी, चर्च कोर्ट के अध्यक्ष राजेश जान पाल, निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय, जोन कार्यपालन अभियन्ता रघुमणि प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा सहित नगर के गणमान्यजनों ने बड़ी संख्या में रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।















