शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 
शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास घटक में कांकेर नगर पालिका अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह से सामुदायिक स्त्रोत व्यक्तियों का दो दिवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसद के सभा कक्ष में किया गया। जिले के नगर पालिका एवं पांच नगर पंचायतों के 28 महिलाओं कोे समूह निर्माण, बैंक लिंकेज, समूह ऋण एवं आवर्ती निधि के संबंध में तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शहर के गरीब महिलाओं को आजीविका बढ़ाने एवं बचत करने के विधि के संबंध में कैसे प्रोत्साहित किया जाता है इसकी जानकारी दी गई। नगर पालिका बीजापुर से आये मिशन प्रबंधक अभिषेक पंचबुधे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने  सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गरीब एवं वंचित महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाये तथा शहर में गरीबी उन्नमुलन के लिए अधिक से अधिक सहभागी बने। इस अवसर पर उनके द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद नरेश बिछिया, राजकिशोर टिकेन्द्र ठाकुर एवं जितेन्द्र वैद्य ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया।