शहनाज गिल के साथ शिल्पा ने लगाए बोरिंग डे पर ठुमके, डांस देख फैंस हुए खुश

मुंबई,

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से शहनाज गिल काफी टूट गई थीं। अब पिछले कुछ समय से वो खुद को खुश रखने की कोशिश कर रही हैं। यशराज मुखाते के साथ उनका ‘बोरिंग डे’ गाने का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ और उसे काफी पसंद भी किया गया। अब शिल्पा शेट्टी ने भी उस गाने पर शहनाज के साथ ठुमके लगाए हैं।

शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शहनाज के साथ वो डांस करती दिख रही हैं। दोनों के डांस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं। साथ ही डांस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इनके डांस के स्टेप्स वास्तव में मजेदार हैं।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर कर लिखा है, दो बोरिंग लोग आपके बोरिंग डे को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। शिल्पा ऑरेंज कलर और शहनाज ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों डांस करती हुई काफी क्यूट लग रही हैं।

यहां देखें शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल का डांस वीडियो-

‘बिग बॉस’ 15 के ग्रैंड फिनाले में शहनाज नजर आई थीं। इसी शो के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते थे। मगर कुछ माह के बाद एकाएक सिद्धार्थ का निधन हो गया जिसके बाद शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।