विष्णु सरकार के पहला साल बेमिसाल; जनकल्याण की दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदम

Salary will be received before Diwali
Salary will be received before Diwali

kuldeep shukla | विष्णु सरकार के पहले साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, आवास, सुशासन और विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुए तीव्र गति से विकास के दावे निश्चित रूप से प्रशंसनीय हैं। आइए इन क्षेत्रों में हुए कथित परिवर्तनों का विस्तृत विश्लेषण करें; विष्णु सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कदम उठाए हैं ” सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कार्य किया है।

जनकल्याण की दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदम

मुख्यमंत्री साय सरकार में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने  प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है ताकि जनता को उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा उल्लिखित उपलब्धियां निश्चित रूप से सराहनीय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों के लिए धान बोनस, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना और तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ये सभी कदम राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदम हैं।

वादे के अनुरूप तेज गति से कार्य

वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी शुरू की। राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है।

सबसे बड़ी चुनौती जनता के भरोसे पर खरा उतरना

मुख्यमंत्री साय का जनता के भरोसे पर खरा उतरना था, किसी भी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। यह दर्शाता है कि सरकार ने अपने वादों को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं और जनता के हित में काम किया है।

मुख्यमंत्री साय ने शपथ ग्रहण के पश्चात सबसे बड़ी चुनौती जनता के भरोसे पर खरा उतरना था। मोदी ने जो प्रदेश की आम जनता को गारंटी दी थी, उन्हें पूरा करना था। विष्णु सरकार के एक साल के भीतर ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर जनता का भरोसा पुनः अर्जित कर लिया है। छत्तीसगढ़ में जनता का काम साएँ-साएँ हो रहा है, जिससे कमीशन खोरी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

विष्णु के सुशासन में नियत और नीति दोनों साफ़

विष्णु के सुशासन में नियत और नीति दोनों सही हैं। उन्होने नक्सलवाद के विरुद्ध बड़े कदम उड़ाये “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। सुरक्षा कैंप स्थापित किए हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज दी गयी है। इससे न केवल सुरक्षा बल्कि विकास की दिशा में भी हमें बड़ी सफलता मिली है।”

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई। सामाजिक कल्याण, गरीबों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की की गई। उन्होंने जनदर्शन के माध्यम से जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया होगा और उनकी समस्याओं को सुना तीव्रता से निराकरण किये ।

दूरस्थ अंचल के लोगों के लिए एक वरदान

आयुष्मान भारत योजना के सफल कार्यान्वयन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ मिलना, यह दर्शाता है कि सरकार गरीब और वंचित लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल में निवासरत् लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ईलाज हुआ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत देश के गरीब और वंचित परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। इस योजना के तहत 1350 से ज्यादा बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के ट्रैक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है।
बीते 12 माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

  • साय सरकार ने आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति।
  • 13 लाख से अधिक किसानों को धान की बोनस राशि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी।
  • महतारी वंदन योजना में 70 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रूपए देने जैसे अनेक निर्णयों पर क्रियान्वयन किया है।
  •  राज्य के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद उन्मूलन के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है।
  • महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना जैसी कई अभिनव योजनाओं की शुरूआत हुई है।
  • लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान निधि फिर से शुरू कर दी गई है।

क्या सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है ? क्या जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण हो रहा है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here