रायपुर
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निदेर्शानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुरसौरभ कुमार के मार्गदर्शन में गत् दिवस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 जनवरी 2022 की पूर्व तैयारी एवं मतदाता सूची अद्यतन करने के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रत्येक विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा स्तरीय 3 मास्टर ट्रेनर उपस्थित हुए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारीराजीव पांडे ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड रोकथाम संबंधी गाईड लाईन एवं प्रोटोकाल का पालन करते हुए 19 से 28 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। इन प्रशिक्षणों में समस्त बी.एल.ओ सुपरवाईजर एवं बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।














