बरेली
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को पांच दिनों तक कमरे में बंधक बना कर उसकी पिटाई की। उसका पति भी उनका साथ दे उसे दहेज में मकान न देने पर तलाक देने की धमकी देता रहा। सूचना पर पहुंचे उसके माता पिता ने उसे आजाद कराया। बाद में ससुराल वालों ने उसके माता पिता की पिटाई कर उसकी नौ माह की बेटी को छीन उसे घर से निकाल दिया। घटना की तहरीर विवाहिता की ओर से थाना हाफिजगंज में दी गयी है। राजस्थान के नागौर जिले के थाना गंगानगर के बाबू खान ने अपनी बेटी चांदनी का निकाह वर्ष 2019 में कस्बा सेंथल निवासी एक युवक के साथ किया था। बीते तीन माह से ससुराल वाले उससे दहेज में एक मकान की मांग कर रहे थे। जिसपर उसने अस्मर्थता जतायी तो उन्होंने उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। आरोप है कि पांच दिन पूर्व ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। दहेज की मांग को लेकर वह रोज उसकी पिटाई करते थे। जिसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को दी। जिसपर रविवार को उसके माता पिता ने उसकी ससुराल पहुंच कर उसे आजाद कराया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी नौ माह की बेटी को उससे छीन उसके मां बाप की पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। घटना की तहरीर विवाहिता की ओर से थाना हाफिजगंज में दी गयी है।