मुंबई
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पब्लिक सेक्टर बैंकों) के प्रमुखों के साथ मुंबई में बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस यानी आसान बैंकिंग का चौथा चरण (EASE 4.0 ) भी लॉन्च किया। EASE 4.0 पब्लिक सेक्टर के बैंकों के लिए एक कॉमन रिफॉर्म एजेंडा है। देश में बैंकों के प्रदर्शन और कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए वित्त मंत्री ने EASE 4.0 लॉन्च किया है। देश में मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद बैंकों के प्रमुखों के साथ यह वित्त मंत्री की पहली समीक्षा बैठक थी।
करें क्या है EASE 4.0
एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE 4.0) का उद्देश्य क्लीन और स्मार्ट बैंकिंग को संस्थागत रूप देना है। इसकी मदद से कृषि लोन के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा। उन्हें आसानी से लोन मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा से ज्यादा लोन मुहैया कराने का है। इसके साथ-साथ वित्तीय ईकोसिस्टम में जितने भी दिग्गज होंगे उनके बीच तालमेल बेहतर होगा। इससे बैंकिंग क्षेत्र में सुधार होगा।














