कानपुर
कानपुर के बिकरू कांड हुए भले ही एक साल से ऊपर हो गए हैं, अब भी देश-दुनिया के लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि आखिरकार घटना हुई कैसे हुई थी। कुख्यात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने कैसे पुलिस पर गोलियां बरसाई थीं। कैसे बेरहमी से सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारा गया था। यूट्यूब पर इसी से जुड़ी एक सीरीज सुर्खियो में है। सीरीज के दो पार्ट में बिकरू कांड के सीन दिखाए गए हैं, जिन्हें 50 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यह सीरीज चार माह पहले अपलोड की गई थी।
विकास दुबे कानपुर वाला नाम की इस सीरीज के दस पार्ट चार माह पहले यू-ट्यूब पर अपोलड किए गए थे। पहले और दूसरे पार्ट में विकास दुबे और उसकी दहशत को दर्शाया गया है। तीसरे और चौथे पार्ट में बिकरू कांड की योजना और घटना को अंजाम देने के तरीकों को दर्शाया गया है। यही दो पार्ट सबसे ज्यादा लोगों ने देखे हैं।
तीसरे पार्ट को 50 लाख और चौथे पार्ट को 18 लाख व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ ही रही है। लोकल कलाकारों के साथ फिल्म बनाई गई है। चौथे पार्ट में सीओ की हत्या का सीन दिखाया गया है। इसमें विकास दुबे और उसके गुर्गे उन्हें घेर कर मारते हैं और कुल्हाड़ी से उनका पैर काट देते हैं। बिकरू कांड की इस सीरीज के चैनल को 1.15 लाख लोगों ने सब्सक्राइब भी किया है।














