वन विहार : 65 करोड़ की लागत से बदलने की एक बार फिर तैयारी शुरू

भोपाल
राजधानी में अब वन विहार के लुक को 65 करोड़ की लागत से बदलने की एक बार फि र तैयारी शुरू हो गई है।  ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यहां पर आने वाले लोगों को सिंह, बाघ, चीता और भालू को देखने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। नई प्लानिंगमें अब वन विहार की एनिमल हाउसिंग की डिजाइन को बदला जाएगा। इसके लिए मुंबई के भायखला जू का पैटर्न सर्च किया जा रहा है। अंदर की खबर यह है कि कोरोना काल में जबकि वन विहार में आने वाले सैलानियों की संख्या पर कंट्रोल करने की जरूरत है, ऐसे में उनसे वन्य प्राणियों को भी दूर रखा जाना है। ऐसी हालत में इस तरह के रिनोवेशन की कोई जरूरत नहीं है।

वन विहार में एनिमल हाउसिंग की प्लानिंग में ग्लॉसी फेंसिंग लगाने की तैयारी है। इसके अलावा यहां पर एप्रोज ब्रिच, ब्रीम हेच  और जिन रूट पर यह चलते हैं वहां पर नरम मिट्टी बिछाने पर फोकस किया जा रहा है। इस समय टाइगर को पर्यटकों की एप्रोच में लाने का प्रयाय किया जारहा है क्योंकि वह बाड़े से अक्सर दूर हीरहता है उसके लिए टाइगर ट्रेल पर काम होगा।

वन विहार में पर्यटकों के लिए नाइट सफारी अभी शुरू नहीं की जा सकती है। इसके अलावा यहां पर आने वाले पर्यटकों की वॉचिंग का काम भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे समय में जबकि कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस के आने की आशंका है वन्य प्राणियों की सुरक्षा की तरफ विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।