वन विहार पहुँचे 4,583 पर्यटक

भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में रविवार रक्षाबंधन का त्यौहार होने के बावजूद 4 हजार 583 पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वन विहार प्रबंधन को एक लाख 67 हजार रूपये की आय प्राप्त हुई। वन विहार प्रबंधन ने वन विहार में आने वाले पर्यटकों से मास्क लगवाने और कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के बाद प्रवेश दिया।