भोपाल
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता ने वन क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 29 वन कर्मियों को सम्मानित किया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक गुप्ता ने वन विश्राम गृह परिसर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वनकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से अन्य वन कर्मी प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य कर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
यह हुए सम्मानित
वन क्षेत्रपाल सुनील वर्मा, (भोपाल), नरेन्द्र चौहान वन क्षेत्रपाल, संतोष बिल्लौरे उप वन क्षेत्रपाल, सामाजिक वानिकी वृत्त इंदौर, चरण सिंह संभागीय प्रबंधक, खण्डवा परियोजना मण्डल सहित 29 वन कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन प्राणी) आलोक कुमार, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ए.के. पाटिल सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।