रायपुर
सुपोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को कुपोषण से बचाने और सुपोषित बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में सभी आंगनबाडि?ों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाडि?ों मे इसके लिए नन्हें बच्चों और उनके पालकों के साथ-साथ किशोर लड़कियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और वहां आकर सेल्फी भी ले रहे है।
रायपुर के ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र हनुमान नगर में भी वजन त्यौहार मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने वजन करवाना क्यों आवश्यक है, बारे में भी नागरिकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर माह वजन तो लिया जाता है लेकिन अभी इसे त्यौहार का रूप दिया गया है जिससे बच्चों सहित उनके माता-पिता बड़े उत्साह से आंगनवाड़ी केंद्र में आकर बच्चों का वजन करवा रहे है। वार्ड पार्षद सुंदरलाल जोगी भी आज आंगनबाड़ी के वजन त्यौहार पहुंचे। उन्होंने तथा विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बच्चों का वजन लेने के पश्चात पालकों ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में दो गर्भवती माताओ की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री एवं सहायिका प्रमिला भी उपस्थित थी। इस दौरान कोविड 19 के दिशा निदेर्शों का पालन किया गया।















