रायपुर,
सामाजिक संस्था “वक्ता मंच”इस वर्ष कोटा स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन का आयोजन करेगा।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि संस्था की समाज सापेक्ष कार्यो की परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन व दीपावली पर्वो को सामाजिक सरोकारों के साथ जोड़कर प्रतिवर्ष विशेष आयोजन किया जाता है।इस क्रम में 22 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे मंच के समस्त पदाधिकारी संजीवनी आश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं अगले कुछ घंटे उनके मध्य पारिवारिक वातावरण में बितायेंगे।वक्ता मंच की अन्नदान योजना के तहत आश्रम को राशन प्रदान किया जायेगा।इसके अलावा त्यौहार के अवसर पर घर मे बने पकवानों को भी भेंट किया जायेगा।सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमो के साथ बुजुर्गों के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना की जायेगी।वक्ता मंच द्वारा इस आयोजन में राजधानी के समस्त प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।













