बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रुति हासन लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वालीं श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी लॉकडाउन लाइफ की झलक दिखाई है। ऐक्ट्रेस ने शांतनु हजारिका के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह शांतनु हजारिका के गले में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ श्रुति हासन ने लिखा, ‘बेस्ट लॉकडाउन बडी, मैं आभारी हूं।’ श्रुति हासन और शांतनु हजारिका ने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। श्रुति हासन ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत करते हुए कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि वह काम से जुड़ी बातें ही सार्वजनिक जीवन में प्रमुखता से रखना चाहती हैं। श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म ‘लक’ से बॉलिवुड में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने ‘डी-डे’,‘रमिया वस्तावइया’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘वेलकम बैक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म ‘वकील साब’ में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म ‘सलार’ में नजर आएंगी।
RECENT NEWS
‘पीएम राहत’ योजना से दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, कैशलेस इलाज की सुविधा: नितिन...
नई दिल्ली: Minister Gadkari on PM Rahat Yojna: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना के लिए नरेंद्र मोदी...
नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री...
रायपुर: Deputy CM Vijay Sharma Taken Press Confrence: उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों के संबंध...
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया पीएमओ परिसर ‘सेवा तीर्थ’, उपराष्ट्रपति और...
नई दिल्ली; 13 फरवरी । PM Modi Inaugrated Seva Tirtha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन...
वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी...
रायपुर: 16th meeting of CG State Wildlife Board: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड...
सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रामोद्योग को बढ़ावा, 16,000 युवाओं को रोजगार का लक्ष्य
लखनऊ: Gramudyog Yojna: प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और...
















