मुंबई
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी के बाद इंडस्ट्री के लोगों और अन्य करीबियों के लिए पार्टी का आयोजन रखा। शनिवार की शाम को हुई इस पार्टी में ग्लैमर जगत से कई लोग पहुंचे।
परफेक्ट कपल
राहुल और दिशा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जिनमें दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं। इस दौरान दिशा ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था और राहुल ने उनसे मैच करता हुआ ब्लेजर कैरी किया।















