राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हुआ लॉक तो प्रियंका ने अपनी डीपी पर लगाई भाई की तस्वीर 

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट को बीते हफ्ते कंपनी ने लॉक कर दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस नेता कड़ा एतराज जता रहे हैं। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अंकाउंट की डीपी परर भाई राहुल का फोटो लदा गिया है। उनके अलावा भी कई नेताओं ने डीपी पर राहुल की तस्वीर लगा दी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने अपने अकाउंट का नाम ही राहुल गांधी कर दिया है।