भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री अपने निवास से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत और पुनर्वास कार्यों की जिलेवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बिगड़ी बिजली व्यवस्था तेजी से सुधारी जाए। खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों मे ंप्रभावित रहवासियों तक समय पर हो यह सुनिश्चित कराएं।
अधोसंरचना को हुए नुकसान को तेजी से दुरुस्त कर पुन: स्थापित किया जाए। नुकसान हुई फसलों के आंकलन और घिर गए घरों के सर्वे के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया जाए। बैठक में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए। प्रदेश में गठित टास्क फोर्स, जिलों के प्रभारी मंत्री और क्राइसेस मैनेजमेंट समितियां भी इस बैठक मे वर्चुअली रूप से शामिल हुई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर, दतिया, मुरैना, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, विदिशा जिलों के कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों से बात कर वहां किए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी भी ली।















