राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण हो: मुख्यमंत्री

विदिशा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्हीसी के माध्यम से विदिशा जिले में  बाढ प्रभावित के लिए मुहैया कराए गए प्रबंधों की जानकारी संवाद कर प्राप्त की। मुख्यमंत्री से कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह ने एनआईसी के व्हीसी कक्ष से तथा सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा से वर्चुअल संवाद कर विदिशा जिले में बाढ बचाव के लिए किए गए प्रबंधो से अवगत कराया है।

मुख्यमंत्री को कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि जिले में कुल छह राहत शिविर चल रहे है। बाढ और अतिवृष्टि के कारण हुई क्षति अंतर्गत तीन करोड 15 लाख 81 हजार छह सौ रूपए की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। वही प्रभावित 1348 प्रभावितों को 674 क्ंिवटल खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण किया गया है। विदिशा जिले में 47 पशुओ की हानि होने पर पशुपालकों को दो लाख 25 हजार रूपएए कपडा, बर्तन, खाद्यान्न हेतु 1255 व्यक्तियों को राहत राशि 62 लाख 78 हजार  रूपए तथा 86 पक्के मकान क्षतिग्रस्त होने पर नौ लाख 54 हजार रूपए की राहत राशि जबकि पांच हजार 36 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने पर कुल दो करोड 37 लाख 24 हजार छह सौ रूपए की राहत राशि वितरित की गई है। एनआईसी के व्हीसी कक्ष में विदिशा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टण्डन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, समेत कई जनप्रतिनिध व विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।