रायपुर,
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी राष्ट्रपति श्री कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दी जन्मदिन की बधाई
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके यशस्वी, सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी उपराष्ट्रपति श्री नायडु को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल सुश्री उइके को सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पत्र के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही तमांग ने सुश्री उइके के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और देश की समर्पित सेवा के लिए ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे ।राज्यपाल सुश्री उइके ने तमांग को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल सुश्री उइके को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मध्य-प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्यपाल पटेल को धन्यवाद दिया।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को राजभवन परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिवार ने शुभकामनाएं दी और उनके यशस्वी, दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को राजभवन परिवार की ओर से पोर्ट्रेट भेंट किया गया। राज्यपाल ने राजभवन परिवार के आग्रह पर केक भी काटा। राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन परिवार के समस्त सदस्यों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया और रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधि सलाहकार आर. के. अग्रवाल, उपसचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक हरवंश मिरी एवं राज्यपाल सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री उइके को गणमान्य नागरिकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में न्यायमूर्ति एस.के. अग्रवाल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, रोलबोल कम्युनिटी के फाउंडर दर्शन सांखला, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमित चिमनानी एवं पदम डाकलिया, आरजेअनिमेष , विक्रम वर्मा, देवेश मिश्रा एवं आदित्य राज ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने उन्हें धन्यवाद दिया और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।