अम्बिकापुर
जिले में संचालित माइका्रेफाइनेंस एवं चिटफंड कंपनियो में निवेश किए गए राशि को वापस पाने के लिए निवेशको के द्वारा तहसील एवं जिला कार्यालय में 19 दिन में कुल 47 हजार 265 आवेदन जमा किया गया है। अपर कलेक्टर अमृत लाल धु्रव से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर तहसील मे निवेशको ने 14 हजार 635 आवेदन किया है। इसी तरह लखनपुर तहसील में 5 हजार 703, उदयपुर में 4 हजार 767, लुण्ड्रा में 7 हजार 160, बतौली में 5 हजार 218, सीतापुर में 3 हजार 439, मैनपाट में 1 हजार 416 तथा दरिमा तहसील में 4 हजार 927 आवेदन जमा किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में संचालित माइका्रेफाइनेंस एवं चिटफंड कंपनियो में निवेश किए गए राशि की वापसी हेतु तहसील एवं जिला कार्यालय में 02 से 20 अगस्त 2021 तक आवेदन लिये गए है। जिले में 32 माइक्रोफाइनेंस एवं 21 चिटफंड कंपनी संचालित है।














