रायपुर अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक संपन्न

रायपुर। कलेक्टर  सौरभ कुमार की अध्यक्षता में  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रायपुर अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिसूचना के तहत अंतर्विभागीय, अंतर्निकाय से संबंधित केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्लस्टर स्तर पर क्रियान्वयन, अनुश्रवण हेतु संपूर्ण रायपुर जिले को रायपुर अरबन एन्लोमरेशन घोषित कर नवीन रायपुर जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी को गठन किया गया है। इसमें रायपुर जिले के सभी नगरीय निकाय एवं समीपस्थ पाश्र्व क्षेत्र निहित किए गए है।

बैठक में भाठागांव में निर्मित अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल के रख-रखाव, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत नगर निगम रायपुर में 15 और नगर निगम बिरगांव में 2 मेडिकल मोबइल युनिट (एम एम यू) के संचालन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक स्वीकृति प्रदाय की गई। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, सिटी बस प्रबंधक श्री बद्री चंद्राकर सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।