Raipur.
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 06 Ias अधिकारीयों के कार्य में बदलाव किया गया है। रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर व अंकित आनंद को सचिव मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा.कमलप्रीत सिंह के द्वारा जारी आदेश में रवि मित्तल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 
अंकित आनंद सचिव ऊर्जा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष छग राज्य विद्युत कंपनी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सुश्री नम्रता गांधी कलेक्टर गरियाबंद को अस्थायी रुप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव छग शासन मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
प्रभात मलिक आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक कलेक्टर गरियाबंद बनाये गये।
रवि मित्तल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर बनाये गये।
मयंक चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक आयुक्त नगर निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अबिनाश मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला प्रचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया हैं।
 
            

