भोपाल
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह 3 जुलाई को ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
राज्य मंत्री कुशवाह 3 जुलाई को अपरान्ह 4.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएँ विषय पर आयोजित सेमीनार में शामिल होंगे। इसके पूर्व राज्य मंत्री कुशवाह ग्वालियर जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
















