रायपुर,
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री मैथिलीशरण जी महाराज, ऋषिकेश ने भेंट की। राज्यपाल और श्री मैथिलीशरण के मध्य वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर पुरूषोत्तम सिंघानिया, श्रीकांत, विवेक मिश्रा, नवनीत जैन उपस्थित थे।















