राजभाषा पखवाड़ा का समापन… किसी भी देश कि पहचान उसकी भाषा… गोहिल

रायपुर
रायपुर। सुंदर नगर स्थित छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय मै एक सिंतबर से आयोजित राजभाषा पखवाड़ा का आज हिंदी दिवस के अवसर पर समापन छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुआ।  IMG 20210915 WA0142

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्य्क्ष आई के गोहिल द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री राजकुमारी दीवान ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक को कार्य में अधिकतम हिंदी का प्रयोग करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा हिंदी हमारी राजभाषा है, इसका अधिकतम प्रयोग किया जाना चाहिए।उन्होंने हिंदी दिवस की सभी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक समाज के कमजोर वर्ग के अलावा महिलाओ के उत्थान के लिए सर्वाधिक योगदान कर रहा है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आई के गोहिल ने कहा कि किसी देश की पहचान उसकी भाषा होती है। भाषा व्यक्ति को जोड़ती है। हमारी राजभाषा हिंदी है।हिंदी का अधिकतम प्रयोग हर क्षेत्र में होना चाहिये।उन्होंने राजभाषा पखवाड़ेमें आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की 615 शाखाए है।हमारा बैंक राज्य के सुदूर अंचल में भी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अधिकांश कार्य हिंदी में किये जाते है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 42 हज़ार से अधिक महिला स्वसहायता समूहों का लिंकेज के अलावा 40 लाख से अधिक प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाते खोले गए है।कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओ को मुख्य अतिथि सुश्री राजकुमारी दीवान और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आई के गोहिल द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक ए के बेहेरा, विजय अग्रवाल एवम सहायक महाप्रबंधक जी एन मूर्ति और सतीश कश्यप उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन राज भाषा अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक विजय अग्रवाल द्वारा किया गया।