बॉलीवुड।
राजनेताओं के बाद अब अभिनेता भी कोरोना की चपेट में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ सहित आदित्य रॉय कपूरऔर कार्तिक आर्यन भी कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते 24 घंटे में चार स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में तमाम सितारे लगातार इस वायरस के चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते 24 घंटे में चार स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। कोरोना वायरस की इस लहर में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ सहित ये स्टार्स कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं।
शाहरुख खान को लेकर रविवार को खबर आई है कि वह कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। ये खबर सुनकर शाहरुख खान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
कैटीरना कैफ कोरोना पॉजिटिव आई हैं। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ काफी पहले इस वायरस का शिकार हुई थीं। अब उनका क्वांरटाइन पीरियड खत्म हो रहा है।
आदित्य रॉय कपूर भी कोविड-19 का शिकार हो गए हैं। इस वायरस के शिकार होने के चलते उनकी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर का कार्यक्रम बढ़ा दिया गया है
कार्तिक आर्यन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कार्तिक आर्यन ने कोविड-19 होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।