राजनांदगांव
प्रदेश में कोरोना के मामले धीरे धीरे बढ़ते जा रहे हैं। कुछ ही समय पहले राजधानी के एम्स हॉस्पिटल में 3 डॉक्टर्स और 33 इंटर्न डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए। अब राजनांदगांव के पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 12 जूनियर डॉक्टर और 2 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो कोरोना के बढ़ते प्रकोप की ओर इशारा कर रहे हैं। खासकर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोंन का पता करने जाँच किट की उपलब्धता भी नहीं है। नागरिकों को गंभीरता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए जैसा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कुछ दिन पहले कहा था।















