एक्ट्रेस राइमा सेन अपनी खूबसूरती के कारण पिछले दो दशकों से लोगों की फेवरेट बनी हैं। उनका स्टाइल, उनका फैशन सेंस हमेशा से लोगों का ध्यान खींचता आ रहा है। वहीं फिल्मों में उनका जबर्दस्त अभिनय तो हमेशा तारीफें पाता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कभी किसी रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया। क्योंकि उन्हें आॅडिशन फोबिया है। इस बात का खुलासा खुद राइमा सेन ने किया है। राइमा सेन आगामी वेब सीरीज ‘द लास्ट आवर’ में अपनी भूमिका के लिए एक स्क्रीन टेस्ट को याद किया है। उनका कहना है कि यह कुछ ऐसा रहा, जो उन्होंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। अब तक बातचीत करके ही उन्होंने रोल हासिल किए थे। वेब सीरीज में नयिमा की भूमिका निभा रहीं राइमा ने कहा, इंडस्ट्री में इतने वर्षों के दौरान मैंने कभी स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया था। इसके आगे वह कहती हैं, जब मुझे पता चला कि निर्देशक अमित कुमार कोलकाता में मेरी भूमिका के लिए स्क्रीन टेस्ट करना चाहते हैं, तो मैंने पहली बार इसे टाला, क्योंकि मुझे हमेशा से ही आॅडिशन को लेकर एक फोबिया (डर) रहा है। लेकिन इसके आगे उन्होंने अपने डर पर काबू पाया। उन्होंने आगे कहा, बाद में मैंने हिम्मत जुटाई और किसी तरह इसे करने का फैसला किया। मैंने पहले सोचा था कि मैं कभी भी इसका हिस्सा नहीं बनने वाली, लेकिन आश्चर्य की बात रही कि कुछ दिनों में ही उनके पास से कंफर्म कॉल आ गई। सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे निर्देशक अमित ने मुझे बताया कि उन्हें इससे क्या उम्मीद है, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने मुझे इसे वास्तविक बनाए रखने और इसे महसूस करने के लिए भी कहा। राइमा ने सीरीज के लिए शूटिंग के दिनों को एक बेहतरीन अनुभव बताया। ‘द लास्ट आवर’ वेब सीरीज में संजय कपूर और शाहाना गोस्वामी भी हैं, यह आज यानी 14 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
RECENT NEWS
भिलाई में “65 वर्षीय महिला से चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, पुलिस की सतर्कता...
भिलाई 5 अप्रैल । bhilai chen sneching : भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जुबली पार्क के पास रविवार रात करीब 7:45 बजे एक महिला से...
सतो गुणी कर्म का फल हमेशा मिलता रहता है : परम पूज्य गुरुदेव श्री...
गुरुग्राम: Gita Gyan Amritvarsha at Gurugram: परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने एक दिवसीय सत्संग के माध्यम से गीता अमृतवर्षा में...
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई...
कोरबा : 5 अप्रैल 2026: Yadav Samaj Oath taking Ceremony: बालकोनगर के न्यू शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सर्व यादव समाज के...
IPL 2026 CSK vs RCB: बल्लेबाजों के बाद भुवनेश्वर का चला जादू, आरसीबी ने...
खेल: IPL 2026 CSK vs RCB: 5 अप्रैल । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में जीत के सिलसिले को जारी रखा है।...
साप्ताहिक राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक; जाने कार्यक्षेत्र में आर्थिक दशा...
राशिफल ; 5 अप्रैल । saptahik rashifal 6 april 12 april : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा,...
















