रविवि एलुमनी एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

रायपुर
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में नये कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का बकायदा पालन किया गया।

अध्यक्ष के लिए प्रो. प्रोमिला सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग एवम वरिष्ठ परामर्शदाता, उपाध्यक्ष- प्रो. मीता झा, वर्तमान विभागाध्यक्ष, सचिव- डॉ. बसंत सोनबेर, सहायक प्राध्यापक, कमलादेवी राठी महाविद्यालय, राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष- डॉ. अंजना पुरोहित, सहायक प्राध्यापक, शासकीय देवेन्द्र नगर महाविद्यालय, सहसचिव- डॉ. रोली तिवारी, सहायक प्राध्यापक, अध्यापक शिक्षा संस्थान, पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को चुना गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में डॉ. मनीषा एवं डॉ. पुष्पा को चयनित किया गया।