रक्षाबंधन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। पूरे देश को अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश के कई नेताओं  ने भी देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हर साल श्रावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बहनें इस दिन अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बहन की रक्षा की वादा करता है और बहन को तोहफे देते हैं।