नई दिल्ली
आज देशभर में भाई-बहन के रिश्ते को सेलीब्रेट करने का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने सिब्लिंग्स के लिए खास पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने छोटे भाई ओजस को रक्षा बंधन पर विश किया है। इस दौरान उन्होंने शादी की फोटो साझा की है, जिसमें ओजस उनका हाथ पकड़े आगे की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ यामी ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
विदाई की फोटो
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनकी शादी की है। इस तस्वीर में यामी का हाथ थामे उनके भाई ओजस उन्हें आगे ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर में यामी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर यामी की विदाई सेरेमनी की मालूम होती है। इस तस्वीर में भाई-बहन की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।
मेरा छोटा भाई…
इस फोटो को शेयर करते हुए यामी ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे अगला कदम रखने में मदद करते हुए, मेरा छोटे सा ओजस, मुझे पता ही नहीं चला तुम इतनी जल्दी बड़े हो गए… हाथ थामे एक दूसरे की ताकत और हमेशा-हमेशा के लिए सपोर्ट बनना। हैप्पी रक्षाबंधन ओजस गौतम'।














