मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर के सभी 16 मंडलो में स्वछता अभियान चलायेगा

रायपुर,

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में “सेवा सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा “ मनाया जा रहा है ! इसके अंतर्गत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 5 जून को राजधानी रायपुर के सभी 16 मंडलो में कुआँ , तालाब , गार्डन , मंदिर , चौक चौराहो में सफाई , सफाई मित्रो का सम्मान व् अभियान चलाएगा ! साथ ही मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए जो कार्य हुए है उसे आम जनता तक पहुंचाने जन जागरण अभियान भी चलाया जायेगा ! सुशासन और गरीब कल्याण हेतु मोदी जी ने जो कार्य किया है वह देश का स्वर्णिम काल है !