पीएम मोदी खुद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय संभालेंगे, अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है।
मोदी कैबिनेट में आज कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों समेत कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। वहीं कुल 12 मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। यहां जानिए पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े सभी अपडेट। मोदी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम मोदी खुद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय संभालेंगे। अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन (सहकारिता मंत्रालय) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
ये है मंत्री मंडल का विभाग
- हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री होंगे। वहीं हरदीप सिंह पुरी शहरी और विकास मंत्री बने रहेंगे
ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की जिम्मेदारी दी गई है। - पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मंत्री (कपड़ा मंत्री) बनाया गया। साथ ही पीयूष गोयल को खाद्य और उपभोक्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।
- धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बनाए गए। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान कौशल विकास मंत्री भी होंगे।
- अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री बने। अश्विनी वैष्णव को IT मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।
- मोदी सरकार कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाएगी। स्मृति ईरानी कुपोषण के अभियान को भी देखेंगी। स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- मोदी मंत्रिमंडल में मनसुख मंडाविया को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। हेल्थ और रसायन मंत्री एक ही होगा।
- पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और फिशरीज मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- अनुराग ठाकुर नए खेल मंत्री होंगे। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री का भी कामकाज संभालेंगे।
- गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्री होंगे। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई है।
- सर्वानंद सोनोवाल आयुष मंत्रालय संभालेंगे। सर्वानंद सोनोवाल को शिपिंग मंत्री भी बनाया गया है।
- किरण रिजिजू कानून मंत्री बनाए गए। अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और निर्माल सीतारमण वित्त मंत्री और वित्त एस. जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे।
- RCP सिंह स्टील मंत्री बनाए गए। नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री बने रहेंगे।
- मीनाक्षी लेखी विदेश राज्य मंत्री बनीं। वहीं मीनाक्षी लेखी संस्कृति राज्य मंत्री भी होंगी।
- ये है सूची