मोदी कैबिनेट में शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों की लिस्ट, कौन-कौन है शामिल , ज्योतिरादित्य सिंधिया,सर्बानंद सोनोवाल, किरण रिजिजू,अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी,

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी, रतनलाल कटारिया प्रमुख हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। थावर चंद गहलोत पहले ही इस्तीफा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

video slide 1 1625647358

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है। एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें जून में दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती होना पड़ा था।

7 162564851

7 1625648510 1

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। गौड़ा, नरेंद्र मोदी सरकार में सांख्यियकी एवं कार्यक्रम अनुपालन, विधि एवं रेल मंत्रालय का प्रभार भी संभाल चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र के अकोला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने भी मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में  43 नेता शपथ लेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

मोदी कैबिनेट में लेगा शपथ

43 leaders to take oath today in the union cabinet expansion 1625654425

ज्योतिरादित्य सिंधिया
सर्बानंद सोनोवाल
पशुपति पारस
नारायण राणे

अर्जुन मेघवाल
डॉ विजेंद्र सिंह
अश्वनी वैष्णव
रामचंद्र प्रताप सिंह
किरण रिजिजू
राजकुमार सिंह
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मंडाविया
भूपेंद्र यादव
पुरषोत्तम रुपाला