लखनऊ
इटावा के सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए सैफई में सैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में नेताजी अमर रहे के नारे लगे। बेटे अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए। उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, योग गुरु बाबा रामदेव, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे। श्रद्धांजलि देते समय वरुण गांधी ने अखिलेश को गले लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। 
वरुण गांधी बोलो- इस दुख की घड़ी में बड़े भाई अखिलेश के साथ
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए।















