मुरैना
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरैना में प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि बतौर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना पर आयोजित होगा।
कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि कार्य को ठीक से अंजाम दें। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के लिए पंडाल, कुर्सी, सोफे, लाइट, माईक, जनरेटर, बेरिकेटिंग की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।















