रायपुर,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रविवार दोपहर 1:00 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि मडई के तहत आयोजित विशाल कश्यप सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11 करो रुपए की लागत से नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे. मुख्यमंत्री बघेल इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय रायपुर में 40 कक्षाओं वाले नवनिर्मित क्लासरूम क्लस्टर भवन का भी लोकार्पण करेंगे. क्लासरूम क्लस्टर भवन के शुरू होने से कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्रों को कक्षा शिक्षण की आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और कक्षाओं की कमी पूरी हो सकेगी.















