भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के लिये स्थापित राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम का लोकार्पण करेंगे।
अपर मुख्य सचिव, गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि वल्लभ भवन मंत्रालय एनेक्सी-2 में बनाये गये सिचुएशन रूम का लोकार्पण अपरान्ह 3 बजे होगा।
गृह विभाग के द्वारा राजस्व, जल संसाधन. विज्ञान एवं प्रोधोगिकी तथा समस्त ज़िलों के ज़िला प्रशासन के सहयोग से आपदा प्रबंधन के लिये राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम होमगार्ड मुख्यालय पर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा 52 ज़िलों में ज़िला कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। देश में यह अपने तरीक़े का अलग आपदा प्रबंधन तंत्र होगा।
















