भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 23 अगस्त को उत्तरप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्व. कल्याण सिंह का शनिवार रात्रि को निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार अतरौली के निकट ग्राम नरौरा में होगा। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को प्रातः 9 बजे भोपाल से विमान द्वारा आगरा के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री आगरा से अलीगढ़ जिले में स्व. कल्याण सिंह के पैतृक ग्राम पहुंचेंगे।














