भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सामाजिक न्याय, नि:शक्तजन कल्याण और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान, पटेल के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने पटेल के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।