मुख्यमंत्री चौहान ने दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम द्वारा आज ब्रिटेन को दी गई शिकस्त पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के हॉकी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह विजय अद्भुत है। ऐसी विजय भारत को 41 वर्ष बाद मिली है, जब हम सेमीफाइनल मुकाबले में पहुँचे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय हाकी टीम को अगले मैच के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी हैं।