भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के पूर्व फुटबॉलर और 1960 के रोम ओलिंपिक में खेलने वाली अंतिम भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य सैयद शाहिद हकीम के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। हकीम का कर्नाटक के गुलबर्गा में निधन हुआ।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।














