साउथ सुपरस्टार प्रभास ने फिल्म बाहुबली से दुनियाभर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। वहीं अब प्रभास को लेकर ऐसी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे सुनकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के बाद प्रभास हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ में प्रभास नजर आएंगे। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर अभी तक नहीं लगी है, लेकिन इस खबर के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खबरों के अनुसार सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने अपने अगले यानि सातवें पार्ट के लिए प्रभास से संपर्क किया था। फिल्म के इस पार्ट मेंक्रिस्टोफर प्रभास को एक मजबूत और अहम रोल दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और प्रभास की इस पर चर्चा भी कर चुके हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई जब प्रभास राधे श्याम की शूटिंग के लिए इटली में थे। पोस्ट के अनुसार तो एक्टर ने फिल्म के लिए हां तक कह दी है। बता दें कि मिशन इम्पॉसिबल सीरीज दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है। यह सीरीज साल 1996 में शुरू हुई थी। इस सीरीज का सातवां पार्ट अगले साल रिलीज हो सकता है। इस फिल्म के साथ इस फ्रैंचाइजी के स्टार कास्ट टॉम क्रूज, रेबेका फर्गुसन, वनेसा किर्बी, सिमॉन पेग, विंग रेम्स और हेनरी एक बार फिर से साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘राधे श्याम’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘आदिपुरुष’ और सालार में नजर आने वाले हैं। प्रभास निर्देशक नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म और ‘रैम्बो’ के हिन्दी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं।
RECENT NEWS
होली जो हो ली पर भूले नहीं भूली
रायपुर; 2 मार्च । Holi happened but : होली पर्व फागुन माह का सिरमौर पर्व है। फागुन माह में चारों ओर हलचल मचा देने...
रिफॉर्म से परफॉर्म तक: कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा बदलाव का...
बिलासपुर; 2 मार्च । Reform Perform : ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का दौरा किया। इस...
छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो...
रायपुर, 2 मार्च । photo exhibition : छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ के द्वारा “छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ:...
रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल
रायपुर: Rangotsav and Mahamurkha Sammelan 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026”...
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
रायपुर: Chhattisgarh Gyan Sabha Vikram Samvat 2082: “छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082” कार्यक्रम में औषधि पादप बोर्ड ने “घर में लगाएं औषधि उद्यान,...















