माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही बेहतरीन डांसर्स में से हैं। ऐसे में जब दोनों साथ में एक शो में नजर आईं तो उनका डांस देखने ही लायक था। दरअसल नोरा फतेही डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में पहुंची थीं। इस शो के तीन जजों में से एक माधुरी दीक्षित भी हैं। उनका साथ देने इस हफ्ते नोरा फतेही पहुंची हैं। ये एपिसोड इस वीकेंड प्रसारित होगा। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में नोरा माधुरी की तारीफें करती नहीं थकती हैं। नोरा कहती हैं कि ह्यमैंने देवदास एक बिलियन बार देखी थी। जब भी कोई पूछता है कि आपकी प्रेरणा कौन हैं, आप इंडिया क्यों आईं तो मैंने हमेशा आपका (माधुरी) का नाम लिया है।ह्य नोरा की ये बातें सुनकर माधुरी उनका शुक्रिया अदा करती हैं। इसके बाद नोरा और माधुरी साथ में देवदास के गाने ह्यमार डाला पर डांस करती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाकर थिरकती हैं और डांस से समां बांध देती हैं। पिछले दिनों इस गाने पर नोरा और माधुरी का प्रैक्टिस के दौरान का वीडियो भी सामने आया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
RECENT NEWS
पीएम किसान की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में 498.83...
रायपुर ; 13 मार्च । Chhattisgarh 24 lakh farmers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना...
जिस बुद्धि में भगवान का पहरा हो वह चाह कर भी गलत नहीं कर...
रतनपुर: Shrimad Bhagvat Katha Ratanpur Day 3: परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने आज श्रीमद् भागवत कथा में वामन अवतार की...
राष्ट्रपति भवन ने ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया
नई दिल्ली: 13 MAR 2026: Purple Fest at Rashtriyapati Bhavan: दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज (13 मार्च,...
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री...
रायपुर: Chhattisgarh Harit Sikhar Summit: छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी...
मां कामाख्या की धरती से पीएम मोदी का संदेश: किसानों के खाते में 18...
गुवाहाटी | 13 मार्च 2026: PM Modi at Guwahati Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर...















